
Read Time:1 Minute, 3 Second
(ओम प्रकाश वाल्मीकि जी की कविता 'चूल्हा मिटटी का' के बहाव व् अंदाज़ से प्रेरित एक कविता)
विकास कुमार (Vikash Kumar)
शिक्षक यूनिवर्सिटी का
यूनिवर्सिटी सरकार की
सरकार ब्राह्मण की
पढ़ाई किताब की
किताब लेखक की
लेखक प्रकाशक का
प्रकाशक ब्राह्मण का
शोधार्थी ब्राह्मण का
मंच ब्राह्मण का
इतिहास के पन्नों में जीवनी अपनी
व्याख्या ब्राह्मण की
स्कूल ब्राह्मण का
यूनिवर्सिटी ब्राह्मण की
प्रोफेसर ब्राह्मण का
सीट-पोस्ट-कोर्ट ब्राह्मण का
फ़िर अपना क्या?
विद्यालय?
महाविद्यालय?
विश्वविद्यालय?
~~~
विकास कुमार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक शोधार्थी हैं.