गुजरात के दलित खतरे में (1981)

kanshi ram

कांशी राम (Kanshi Ram)

kanshi ramगुजरात के जातिवादी हिन्दुओं द्वारा चलाये जा रहे आरक्षण विरोधी आन्दोलन ने अहमदाबाद, बड़ौदा, सूरत जामनगर तथा राज्य के अन्य बहुत से कस्बों तथा गाँवों में खतरनाक हालात पैदा कर दिए हैं. राज्य सरकार राज्य के सभी हिस्सों में कानून एवं व्यवस्था को सही तरह से बनाये रखने में बुरी तरह असफल हो गई है.

स्थिति यहाँ तक नियंत्रण से बाहर हो गई कि विस्फोटक स्थिति को नियंत्रण करने के लिए अर्द्ध सैनिक बालों तथा सेना को बुलाया गया है. बहुत से दलितों को बेरहमी से पीटा गया है तथा उनकी सम्पतियों, घरों-झोंपड़ीयों तथा इलाकों को बड़े पैमाने पर उजाड़ा तथा नष्ट किया गया है. दलित आतंक के साये में जी रहे हैं तथा गुजरात में उनकी जान-माल सुरक्षित नहीं है. 

आन्दोलन की शुरुआत फरवरी, 1981 के पहले हफ्ते में स्नातकोतर मेडिकल कोर्सों में आरक्षण की सुविधा को समाप्त करने की मांग को लेकर हुई थी. अब इसने एक गन्दा मोड़ ले लिया है. आरक्षण विरोधी आन्दोलनकारी अब सरकारी सेवों, शिक्षा संस्थानों यहाँ अक कि राजनीतिक आरक्षण को भी पूरी तरह समाप्त करने की मांग कर रहे हैं.

आरक्षण विरोधी आन्दोलन अब एक सांप्रदायिक आन्दोलन बन गया है तथा सोचे-समझे निहित स्वार्थ, आन्दोलनकारी विद्यार्थियों- जो अच्छे परिवारों से संबंध रखते हैं, की राज्य के प्रत्येक हिस्से में हिन्दू जातिवादियों को खतरनाक गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध करा रहे हैं.

दलितों को गुस्से, खतरनाक इरादों तथा उत्पीड़न का निशाना बनाया जा रहा है. यदि राज्य तथा केंद्र सरकार निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्र विरोधी, संविधान तथा दलित विरोधी तथा दलित आन्दोलन को रोकने के लिए तत्काल संरक्षात्मक उपाए नहीं किये गए तो शीघ्र ही हालात सरकार के हाथ से बेकाबू हो जायेंगे और आशंका है कि बड़ी संख्या में दलितों का सफाया कर दिया जायेगा तथा उनकी सम्पति को नष्ट कर दिया जायेगा.

यह समय है जब सरकार या तो कार्यवाही करे या इस्तीफा दे दे. दलितों के जीवन और सम्पति की सुरक्षा के लिए गुजरात के सभी शहरों में तथा कस्बों में स्थिति तनावपूर्ण है. गुजरात को बचाने के लिए प्रधानमंत्री को तेज़ी से दृढ़तापूर्वक कर्येवाही करनी चाहिए.

~~~

 

Magbo Marketplace New Invite System

  • Discover the new invite system for Magbo Marketplace with advanced functionality and section access.
  • Get your hands on the latest invitation codes including (8ZKX3KTXLK), (XZPZJWVYY0), and (4DO9PEC66T)
  • Explore the newly opened “SEO-links” section and purchase a backlink for just $0.1.
  • Enjoy the benefits of the updated and reusable invitation codes for Magbo Marketplace.
  • magbo Invite codes: 8ZKX3KTXLK

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*